टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान ने निकाली Ayesha Khan-Munawar Faruqui की हेकड़ी, डांट सुन से बेहोश हुईं कंटेस्टेंट

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान (Salman Khan) आयशा खान और मुनव्वर फारुकी के चल रहे रिश्ते में की धज्जियाँ उड़ाते हुए दिखे। जिसके बाद कंटेस्टेंट उनकी डांट से बेहोश तक हो गई।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। इसी के साथ हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें मुनव्वर फारुकी हऔर आयशा खान पर सलमान बरसते हुए नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर यर पूरा मामला है क्या।

कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो में देखा गया की कैसे वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) मुनव्वर और आयशा पर बरसे। ऐसे में एक्टर आयशा खान (Ayesha Khan) से पूछते हैं की की आपको नेशनल टेलीविजन पर माफ़ी मांगनी थी। इसी के साथ मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को सुनाते हुए एक्टर कहते हैं की वैसे तो आप स्टैंडअप कॉमेडी में बहुत कह देते हैं यहां आपसे बोला नहीं जा रहा।

आप दोनों का रिश्ता नाराजगी वाला दिखाई नहीं दे रहा है बस मुनव्वर मना रहे हैं आयशा को। ऐसे में आयशा खान फूट-फूट कर रोती हैं और मुनव्वर को जिंदगी भर शकल मत दिखाना कहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडल बेहोश हो जाती हैं सलमान खान डांट सुन।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article