टीवी मसाला

Bigg Boss 17: ऐश्वर्या के बाद शो से कटा एक और हसीना का पत्ता, मुनव्वर फारूकी से था खास रिश्ता

Bigg Boss 17 This Contestant Evicted: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' ने इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स के कारण खूब सुर्खियां बटोरी है। लेकिन जहां पिछले सप्ताह शो से ऐश्वर्या शर्मा का पत्ता कटा था तो वहीं इस हफ्ते एक और हसीना को घर छोड़कर जाना पड़ा है।

Image

'बिग बॉस 17' से कटेगा इस हसीना का पत्ता

Bigg Boss 17 This Contestant Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दिनों 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) मुनव्वर फारूकी की निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बना हुआ है। चारों ओर केवल मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), आयशा खान और मन्नारा चोपड़ा की ही बातें हो रही हैं। बता दें कि इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए थे, जिसमें नील भट्ट, अभिषेक कुमार, आयशा खान और रिंकू धवन शामिल थीं। वहीं अब 'बिग बॉस 17' से खबर आ रही है कि शो से एक हसीना का पत्ता भी कट चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से रिंकू धवन (Rinku Dhawan) को जाना पड़ा है। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में भी वह सबसे नीचे थीं। जहां अभिषेक कुमार ने वोटिंग ट्रेंड में बाजी मारी थी तो वहीं आयशा खान को भी अच्छी खासी मात्रा में 'बिग बॉस 17' के लिए वोट मिले थे। हालांकि नील भट्ट और रिंकू धवन डेंजर जोन में थे। वहीं अब आ रही खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते रिंकू धवन को सलमान खान का घर छोड़कर जाना पड़ा है। बता दें कि घर में नील भट्ट और मुनव्वर फारूकी से उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी थी।

आयशा खान भी होंगी 'बिग बॉस 17' से बाहर!

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लेकर ये भी खबर आ रही है कि आयशा खान भी मेडिकल कारणों से शो को बीच में ही अलविदा कह सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान की डांट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ जाएगी, जिससे उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article