टीवी मसाला

Bigg Boss 17: फिनाले से दस दिन पहले होगी इन दो सितारों की एंट्री, कंटेस्टेंट्स की गेम में लगाएंगे तड़का

These Two Stars To Enter In Bigg Boss 17 Ahead Of Finale: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' के फिनाले में अब बस दस दिन ही बाकी रह गए हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स की गेम में तड़का लगाने के लिए शो में जल्द ही दो सितारों की एंट्री होने वाली है।

Image

'बिग बॉस 17' में होगी इन दो सितारों की एंट्री

These Two Stars To Enter In Bigg Boss 17 Ahead Of Finale: सलमान खान के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जैसे-जैसे बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का फिनाले नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट्स की गेम और भी जबरदस्त और दिलचस्प होती जा रही है। यहां तक कि गेम के चक्कर में बिग बॉस में जो अपने आप को दोस्त बताते थे, वे भी दुश्मन बन बैठे हैं। लेकिन इस गेम में और तड़का लगाने के लिए बिग बॉस दो सितारों की घर में एंट्री कराने वाले हैं। इन दो स्टार्स के कदम रखते ही कंटेस्टेंट्स के चेहरे भी खिल उठेंगे।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में कदम रखने वाले वे सदस्य कोई और नहीं बल्कि कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी हैं। दरअसल, बिग बॉस 17 में रोस्ट टास्क होने वाला है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को अपनी-अपनी स्क्रिप्ट लिखनी होगी और उसपर परफॉर्म करते हुए घरवालों को रोस्ट करना होगा। घरवालों को दिये इस टास्क को जज करने के लिए कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी बिग बॉस 17 में एंट्री करेंगे। टास्क के तहत बिग बॉस में जहां मुनव्वर फारूकी अपनी स्क्रिप्ट तैयार करेंगे तो वहीं बाकियों की मदद के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के स्क्रिप्ट राइटर यान वंकुश अरोड़ा भी मौजूद होंगे।

'बिग बॉस 17' के फिनाले वीक में पहुंचे ये कंटेस्टेंट्स

बता दें कि बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के चार कंटेस्टेंट्स ने फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस लिस्ट में मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय और आयशा खान पर घर से बेघर होने के लिए तलवार लटकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article