टीवी मसाला

Bigg Boss 17 के लिए मिला सुंबुल तौकीर खान के पापा को न्योता! अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी

Sumbul Touqeer Khan Father To Enter In Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का जल्द ही आगाज होने वाला है। शो को लेकर खबर आ रही है कि सुंबुल तौकीर खान के पिता तौकीर हसन खान 'बिग बॉस 17' में कदम रख सकते हैं।

Image

'बिग बॉस 17' में नजर आएंगे सुंबुल तौकीर खान के पापा

Sumbul Touqeer Khan Father To Enter In Bigg Boss 17: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो चुकी है। पहले जहां ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक मल्हान और बेबिका धुर्वे का नाम 'बिग बॉस 17' के लिए सामने आया था। वहीं अब खबर है कि सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के पापा तौकीर हसन खान भी सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में कदम रख सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के पिता तौकीर हसन खान को अप्रोच किया गया है। साथ ही उनके और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी जारी है। अगर तौकीर हसन खान और 'बिग बॉस 17' के मेकर्स के बीच चीजें सही रहती हैं तो वह इस शो का हिस्सा जरूर बनेंगे। वहीं अब इस मामले पर तौकीर हसन खान का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने 'बिग बॉस 17' में कदम रखने की बात पर जवाब दिया, "मैं अभी इस मामले पर कोई भी बात नहीं कर सकता हूं।"

बता दें कि सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के पिता तौकीर हसन खान ने 'बिग बॉस 16' के दौरान भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, उन्होंने बेटी संग एक कॉल के दौरान टीना दत्ता और शालीन भनोट पर जमकर निशाना साधा था। यहां तक कि टीना दत्ता और शालीन भनोट के लिए अपशब्द भी कहे थे, जिसके लिए सलमान खान ने भी तौकीर हसन खान को आड़े हाथों लिया था। उसके बाद से ही सुंबुल तौकीर खान के पापा के 'बिग बॉस 17' में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article