Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 चर्चा है। टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो अपने ड्रामे, कंट्रोवर्शीज और एंटरटेनमेंट को लेकर दर्शकों के बीच में बना रहता है। मेकर्स शो के लिए टीवी के चहेते सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। इस बार का बिग बॉस 17 सिंगल वर्सेज कप्लस है। शो के लिए नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, सुमेध मुद्गलकर, ट्विंकल अरोड़ा, ईशा मालवीय, कवर ढिल्लों, हर्ष बेनीवाल, सौरभ जोश का नाम सामने आया है। इसके अलावा शो में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे भी नजर आने वाले हैं। शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संगीता घोष की भी एंट्री होने वाली है।
sangeeta ghosh bigg boss 17(credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Jawan Advance Booking: शाहरुख की जवान ने तोड़ा किसी की भाई किसी की जान का रिकॉर्ड, कुछ ही घंटों में बिके लाखों टिकट
रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता घोष सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं। मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच में बात चल रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो एक्ट्रेस सलमान के शो में तड़का लगाते हुए नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने अभी तक शो को लेकर कोई कंफर्मेंशन नहीं दिया है। संगीता स्वर्णघर, देश में निकला चांद जैसे कई हिट शोज में नजर आ चुकी हैं।
20 अक्टूबर को ऑनएयर होगा शो
बिग बॉस 17 काफी धमाकेदार होने वाला है। घर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी बतौर मेंटोर एक से दो हफ्तों के लिए नजर आएंगे। शो 20 अक्टूबर को ऑन एयर होगा। शो को लेकर बहुत ज्यादा बज बना हुआ है। फैंस अपने फेवरेट शो की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे
