टीवी मसाला

Bigg Boss 17 के बाद अब इस रियलिटी शो में हाथ आजमाएंगी Sana Raees Khan, नाम सुन आप भी कहेंगे 'चक दे फट्टे'

Bigg Boss 17 Sana Raees Khan To Enter In Khatron Ke Khiladi 14: बिग बॉस 17 के साथ सना रईस खान ने छोटे पर्दे पर अपने करियर की उड़ान भरी थी। वहीं अब खबर आ रही है कि वह बिग बॉस 17 के बाद एक और रियलिटी शो में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं।

Image

'बिग बॉस 17' की सना रईस खान 'खतरों के खिलाड़ी' में आजमाएंगी हाथ

Bigg Boss 17 Sana Raees Khan To Enter In Khatron Ke Khiladi 14: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। धीरे-धीरे 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) फिनाले की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी एक-दूजे को मात देने में लग गए हैं। इस साल खुद को आर्यन खान का वकील बताने वाली सना रईस खान (Sana Raees Khan) ने भी बिग बॉस 17 में हाथ आजमाया था। हालांकि वह कुछ हफ्तों बाद बेघर हो गईं। लेकिन अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि वह एक और रियलिटी शो में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) फेम सना रईस खान ने शो में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। खासकर विक्की जैन के साथ सना रईस खान (Sana Raees Khan) का नाम खूब जुड़ा था। शो में अक्सर दोनों को साथ भी देखा जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना रईस खान 'बिग बॉस 17' के बाद कलर्स टीवी के ही चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 में हाथ आजमा सकती हैं। मेकर्स ने शो के लिए उन्हें अप्रोच किया है। वहीं सना रईस खान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस प्रोजेक्ट पर हामी भर सकती हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की सना रईस खान (Sana Raees Khan) के 'खतरों के खिलाड़ी 14' में शामिल होने की बात पर अभी तक उनके या मेकर्स की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि शो में रहते हुए ही सना रईस खान के ऊपर कानूनी गाज गिर गई थी। दरअसल, सना रईस खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उन्होंने आर्यन खान का नाम इस्तेमाल कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article