बॉलीवुड

Dunki की खातिर राजकुमार हिरानी के घर डेरा डालकर बैठ गए थे शाहरुख खान! रिलीज से 1 महीने किया मजेदार खुलासा

Shah Rukh Khan Approached Rajkumar Hirani For Film Dunki: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में फैंस से जुड़ने के लिए 'आस्क एसआरके' सेशन की शुरुआत की, जिसमें उनसे एक फैन ने पूछा कि 'डंकी' के लिए किसने किसे अप्रोच किया था। इसपर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब दिया।

Image

'डंकी' के लिए राजकुमार हिरानी के घर पहुंच गए थे शाहरुख खान!

Shah Rukh Khan Approached Rajkumar Hirani For Film Dunki: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी धमाकेदार फिल्म 'डंकी' (Dunki) के साथ बॉलीवुड में तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी ये मूवी 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का गाना 'लुट पुट गए' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने लोगों पर इस कदर छाप छोड़ी कि चारों ओर उसी की चर्चा है। इन सबके बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने हाल ही में एक्स ऐप पर आस्क एसआरके सेशन की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने फैंस के मजेदार सवालों के जवाब दिये।

आस्क एसआरके सेशन में ही एक फैन ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से 'डंकी' (Dunki) के बारे में सवाल करते हुए लिखा, "सर 'डंकी' के लिए आपने राजकुमार हिरानी से बात की थी या फिर उन्होंने अपने आप फिल्म के लिए आपको चुना था?" इस बात का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "मैंने राजकुमार हिरानी के घर के आगे टेंट लगा लिया था। वहीं कहानी भी सुनी और वहीं साइन भी कर ली। एडिटिंग भी वहीं चल रही है।" शाहरुख खान से सवाल-जवाब का सिलसिला यहीं पर खत्म नहीं हुआ। एक फैन ने उनसे 'डंकी' शब्द का मतलब भी पूछा।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से फैन ने सवाल करते हुए लिखा, "सर 'डंकी' (Dunki) नाम रखने की वजह बता सकते हैं?" इसपर शाहरुख खान ने जवाब दिया, "डंकी बॉर्डर के दूसरी ओर अवैध रूप से जाने के तरीके को वर्णित करता है। इसे 'डंकी' कहा जाता है। इसे फंकी, हंकी और मंकी की तरह भी प्रनाउंस किया जाता है।" बता दें कि शाहरुख खान के साथ 'डंकी' में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी जैसे सितारे अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article