Bigg Boss 17: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का कटा घर से पत्ता, Abhishek Kumar के फैंस ने मनाया जश्न

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो के फैन पेज ने खुलासा किया है की इस हफ्ते घर का ये सदस्य बाहर हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर वो कौन है।

Bigg Boss 17 show: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। शो में इस हफ्ते कई उताव चढ़ाव देखने को मिले घर में सदस्यों के घरवाले आए। साथ ही देखा गया की कैसे घरवालों के आने से शो में बवाल मच गया। अब इसी बीच शो को लेकर एक खबर आ रही है की इस हफ्ते ये सदस्य बाहर हो गया है। पहली बार ऐसा हुआ की इस कंटेस्टेंट के निकलने से कई फैंस खुश हैं।

Bigg Boss 17: samarth jurel is eliminated from the show

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इस हफ्ते अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, आयशा खान और अरुण महाशेट्टी नॉमिनेटेड थे। ऐसे में शो के एक फैन पेज 'दी खबरी' ने दावा किया है की इस हफ्ते समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) को सबसे कम वोट्स मिले हैं। जिसके चलते वो बाहर हो गए हैं, जिससे जहांकई लोगों को बुरा लगा वहीं दूसरी तरह कंटेस्टेंट के एलिमिनटेड होने पर जश्न मनाया। समर्थ को कम वोट्स मिलने का कारण अभिषेक कुमार संग कांड से है।

End of Feed