टीवी मसाला

Bigg Boss 17 से निकलते ही समर्थ जुरेल से राहें अलग करेंगी ईशा मालवीय! सच होगी अभिषेक कुमार की भविष्यवाणी

Bigg Boss 17 Isha Malviya Samarth Jurel Ready To Separate: 'बिग बॉस 17' ने एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में वापसी कर ली है। जहां शो में अंकिता-विक्की का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है तो वहीं अब ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के रिश्ते पर भी बादल मंडरा रहे हैं।

Image

Bigg Boss 17: ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की राहें होंगी अलग

Bigg Boss 17 Isha Malviya Samarth Jurel Ready To Separate: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के मामले के बाद से ही 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार वापसी की है। यहां तक कि बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की टीआरपी रेटिंग में भी बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन शो में इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता मुश्किलों से गुजर रहा है। वहीं अब 'बिग बॉस 17' के ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल के रिश्ते पर भी गाज गिरती नजर आ रही है।

दरअसल, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की टीआरपी में उछाल लाने के लिए मेकर्स ने फैमिली वीक का फैसला किया। ऐसे में ईशा मालवीय (Isha Malviya) के पापा ने भी घर में एंट्री मारी और अपनी बेटी को गेम के लिए खूब शाबाशियां दीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा मालवीय के पापा आशीष मालवीय ने उन्हें समर्थ जुरेल से दूर रहने के लिए भी कहा है। आशीष मालवीय ने ईशा को सलाह देते हुए अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने ईशा मालवीय को बताया कि लड़ाई के बाद अभिषेक कुमार लोगों की नजर में हीरो बन चुके हैं। उनकी बातें सुनकर खुद ईशा मालवीय भी असमंजस में दिखाई दीं।

सच होगी अभिषेक कुमार की बात?

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने मुनव्वर फारूकी संग बातचीत के दौरान कहा था कि अगर समर्थ का करियर नीचे जाएगा तो ईशा मालवीय की मम्मी खुद ही उसे समर्थ जुरेल से अलग कर देंगी। वहीं ईशा मालवीय (Isha Malviya) के पापा की बातों के बाद एक्टर की ये बातें सच होती नजर आ रही हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article