टीवी मसाला

Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल और Isha Malviya के रोमांस पर पिता ने किया कमेंट, कहा 'मुझे शर्म नहीं आई'...

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में समर्थ जुरेल के पिता ने घर में एंट्री ली और उन्होंने चल रहे खुल्लम खुल्ला रोमांस को लेकर भी अपनी बेटे से बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की बेटे का ईशा मालवीय संग चल रहे खुल्लम खुल्ला रोमांस को लेकर पिता का क्या कहना है।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के मेकर्स और भी ज्यादा मजेदार और मसालेदार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सलमान खान भी हर हफ्ते सभी घरवालों को फटकार लगाते हैं, जससे टीआरपी में छप्परफाड़ मिल रही है। इस हफ्ते भी बिग बॉस टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में है। हाल ही में शो के दौरान समर्थ जुरेल के पिता ने घर में एंट्री ली और उन्होंने चल रहे खुल्लम खुल्ला रोमांस को लेकर भी अपनी बेटे से बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की बेटे का ईशा मालवीय संग चल रहे खुल्लम खुल्ला रोमांस को लेकर पिता का क्या कहना है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इन दिनों फैमिली वीक चला है जिसके चलते समर्थ (Samarth Jurel) के पिता भी पहुंचे। शो के दौरान उन्होंने अपनी बेटे से अभिषेक कुमार से 10 फ़ीट दूर होने के लिए कहा। लेकिन अब बाहर आकर जब उनसे मीडिया द्वारा पूछा गया की उनके बेटे और ईशा के रोमांस पर क्या कहना है। इस सवाल का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट के पिता कहते हैं कि मुझे शर्म नहीं आई क्यूंकि ये सब नेचुरल है। ओटीटी प्लेटफार्म पर तो ना जाने क्या क्या आ रहा है, हम तो दो कपल को देखन रहे हैं जो एक दूजे से प्यार करते हैं।

ईशा (Isha Malviya) और समर्थ दोनों फेक नहीं है और मुझे लगता है कि ईशा का परिवार शर्मशार है। मैं उनके पापा से मिला लेकिन उनकी देखकर ऐसा कुछ नहीं लगा मुझे। उन्होंने ये भी कहा की समर्थ और ईशा के रिलेशनशिप से उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है अगर आगे जाकर कोई फैसला करते हैं तो मैं साथ दूंगा। लेकिन मेरा मानना है की दोनों को अभी करियर पर फोकस करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया की अभिषेक कुमार ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड है इसको लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article