Samarth Jurel Interview : Mannara के साथ अपनी दोस्ती पर बोले Samarth Jurel, Isha को बताया पोज़ेसिव गर्लफ्रेंड

Samarth Jurel Interview: समर्थ जुरेल ने बिग बॉस 17( Bigg Boss 17) से निकलने के बाद बिग बज़्ज को इंटरव्यू दिया । जिसमें उन्होंने बताया कि मैंने ही मुन्नवर फारुकी( Munawar Faruqi) और मन्नारा( Mannara Chopra) को अलग किया था। समर्थ ने कहा कि मैंने मन्नारा को मुन्नावर के खिलाफ भड़काया था

Samarth Jurel Interview: बिग बॉस 17 से हाल ही में समर्थ जुरेल( Samarth Jurel) का इविक्शन हुआ है। वीकेंड के वार में समर्थ जुरेल को घर छोड़कर जाना पड़ा उनके जाने से घर का माहौल थोड़ा गमगिन भी हो गया। वहीं घर से बाहर आने के बाद समर्थ ने बिग बज़्ज में कृष्णा अभिषेक(Krushna Abhishek) से इंटरव्यू दिया और घर के कई राज खोले। समर्थ ने अपने और मन्नारा के रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वो और मैं कोई लवर नहीं बल्कि बहुत अच्छे दोस्त हैं। आइए आपको बताते हैं समर्थ ने क्या कहा।

Samarth Jurel Interview

समर्थ जुरेल ने बिग बॉस 17 ( Bigg Boss 17) से निकलने के बाद बिग बज़्ज को इंटरव्यू दिया । जिसमें उन्होंने बताया कि मैंने ही मुन्नवर फारुकी( Munawar Faruqi) और मन्नारा( Mannara Chopra) को अलग किया था। समर्थ ने कहा कि मैंने मन्नारा को मुन्नावर के खिलाफ भड़काया था क्योंकि मन्नारा दिल की बहुत अच्छी लड़की है, मुन्नवर की हरकते सही नहीं थी इसलिए मैंने मिर्च मसाला लगाकर उसे मुन्नावर से अलग किया। अपनी और मन्नारा की दोस्ती पर बात करते हुए समर्थ ने कहा कि मेरी और मन्नारा की दोस्ती बहुत ऑर्गेनिकली हुई मुझे उससे बात कर के बहुत पाज़िटिव और कान्फडेन्स फ़ील होता था। वहीं ईशा बहुत पोजेसिव है वह मन्नारा से चिड़ती थी उसे अच्छा नहीं लगता था जब मैं मन्नारा से बात करता था, इसलिए ईशा ने झगड़ा मोल लिया लेकिन मेरे और मन्नारा के बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं है वह बस मेरी अच्छी दोस्त है।

End of Feed