Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की फिनाले अब नजदीक आ रहा है। इस दौरान अब अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से लेकर मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच बिग बॉस की ट्रॉफी को लेकर जंग अब तेज हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर कई सितारे भी अपने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। इस दौरान अब बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने भी अंकिता को सपोर्ट किया है। अंकिता लोखंडे के एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि अभी भी सुशांत का परिवार और अंकिता एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। अब अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में श्वेता उतर आई हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह अंकिता लोखंडे पर प्यार बरसाते नजर आ रही है। श्वेता की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
'अंकिता हम सब तुमसे प्यार करते हैं'
अंकिता लोखंडे को लेकर बात करते हुए श्वेता ने लिखा, 'हम तुमसे प्यार करते हैं अंकिता, तुम सबसे बेस्ट हो और साफ दिल की हो।' श्वेता की ये इंस्टाग्राम स्टोरी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग भी इसपर अपनी राय रख रहे हैं। श्वेता सिंह कृति अक्सर अंकिता के पक्ष में बात करतीं नजर आती हैं।
