बॉलीवुड

सोनम कपूर के बाद Shah Rukh Khan ने की डेविड बेकहम की मेहमान नवाजी, मन्नत में रखी आलीशान प्राइवेट पार्टी

Shah Rukh Khan Host Private Party For David Beckham: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने बीती रात मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकम की मेहमान नवाजी में प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के चुनिंदा सितारे भी पहुंचे। इससे जुड़ा डेविड बेकहम का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

डेविड बेकहम के स्वागत में शाहरुख ने रखी पार्टी

Shah Rukh Khan Host Private Party For David Beckham: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'डंकी' की तैयारी में लगे हुए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में वह अपनी प्राइवेट पार्टी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बीती रात अपने आलीशान घर मन्नत में मशहूर फुलबॉल प्लेयर डेविड बेकहम के स्वागत में प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया था।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की प्राइवेट पार्टी का लुत्फ उठाने के लिए डेविड बेकहम भी बीती रात उनके घर मन्नत पहुंचे। इससे जुड़ा डेविड बेकहम (David Beckham) का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मन्नत के बाहर नजर आए। बता दें कि डेविड बेकहम के अलावा बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी शाहरुख खान के घर पार्टी में पहुंचे। डेविड बेकहम का वीडियो देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कोई विदेशी मेहमान आए और शाहरुख खान से मिले बिना चला जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "एक वक्त था जब उसने कहा था कि कौन है एसआरके, आज वो खुद उनके घर पर गए हैं।"

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने डेविड बेकहम (David Beckham) के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। डेविड बेकहम की बात करें तो वह भारत और न्यूजीलैंड के सेमी फाइनल क्रिकेट मैच के लिए भारत आए थे। जहां उन्होंने बॉलीवुड सितारों से भी मुलाकात की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article