Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। वीकेंड का वार पर शो के होस्ट सलमान खान ने अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय को अपनी लाइफ पब्लिक में लाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि लोग आपका मजाक उड़ा रहे हैं। सलमान ने तीनों को समझाया की घर के बाहर चीजें कैसी दिख रही है। वीकेंड पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और मनीषा रानी (Manisha Rani) अपने गाने को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। सलमान संग मनीषा और एल्विश ने डांस किया। सलमान एल्विश से पूछते हैं कि आप अकेले आ गए। उसे साथ नहीं लाए। इस पर एल्विश ने सलमान से पूछा किसे साथ नहीं लाया। जो आप हमें लौटना चाहते थे ट्रॉफी।
Elvish Yadav- Salman Khan (credit pic: instagram)
एल्विश आगे कहते हैं कि मैं वापस नहीं करना चाहता था। लेकिन सोशल मीडिया पर इतना निगेटिव पी आर हो रहा था। मुझे लगा अगर ये सब इस ट्रॉफी की वजह से हो रहा है तो मुझे ये नहीं चाहिए। सलमान एल्विश को समझाते हैं कि जब आप सक्सेफुल हो जाते हैं तो लोग आप से जलन लगते हैं। वो आपको नीचा करने के लिए ऐसा करते हैं। आपको इन सबकी वजह से परेशान नहीं होना है।
सलमान ने दी एल्विश को सलाह
वहीं, मनीषा सलमान से कहती हैं कि मुझे बिग बॉस के हर सीजन में आना है। सलमान कहते हैं कि आप हर सीजन में आ सकते हो। लेकिन आपको स्क्रीन पर नहीं दिखाएंगे। सलमान और मनीषा का फन बैंटर फैंस को पसंद आता है। कुछ समय पहले खबरें आई थी कि अभिषेक मल्हान और एल्विश के बीच चीजें ठीक नहीं है। लेकिन दोनों ने इन बातों को अफवाह बताया है।
