Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में लड़ाई- झगड़ा होना आम बात है। घर में धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स एक -दूसरे की पर्सनल लाइफ के बारे में जान रहे हैं। घर में हाल ही में विक्की- अंकिता और नील ऐश्वर्या ने करवाचौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या घरवालों के सामने बताती हैं कि वो एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। इस दौरान ऐश्वर्या काफी इमोशनल हो जाती है। ऐश्वर्या कहती हैं कि नील ने मुझे समझाया कि प्यार क्या होता है। जो प्यार चाहिए वो मुझे इसने दिया। जब सेल्फ रिस्पेक्ट की बात आ रही है और सेल्फ लव की बात आ रही है तो मैं ये सब खो चुकी थी।
टॉक्सिक रिलेशनशिप में थीं ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या ने आगे कहा, मैं बहुत ही बुरे रिलेशनशिप में थी। प्यार की जो भूख होती है ना, कि तू मुझे कुछ मत दे। बस प्यार दे। वो मुझे इससे मिला। घर में ऐश्वर्या और नील अक्सर साथ में नजर आते हैं। दोनों अब घर के बाकी सदस्यों से भी बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या और नील के घर में झगड़े होते हैं लेकिन दोनों एक- दूसरे को मना लेते हैं। घर में अंकिता और नील के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है।
एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल पांड्या ने खुलासा किया था कि उनका और ऐश्वर्या का कभी कोई ब्रेकअप नहीं हुआ था। राहुल ने दांवा किया था कि मैं तो उसका इंतजार करता रहा। फिर मुझे पता चला कि उसने नील से सगाई कर ली है।
