टीवी मसाला

Anupamaa Promo: खत्म हुई अनुपमा-अनुज की लुका-छुपी, अमेरिका में हुआ बिछड़े प्रेमियों का आमना-सामना

Anupamaa Promo Video Goes Viral: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को टीआरपी लिस्ट में फिर से टॉप पर लाने के लिए मेकर्स तगड़ा ट्विस्ट लाने वाले हैं। दरअसल, अमेरिका में अनुपमा-अनुज का आमना-सामना होने वाला है।

Image

'अनुपमा' का नया प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

Anupamaa Promo Video Goes Viral: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। पांच साल के लीप के बाद रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' (Anupamaa) ने टीआरपी लिस्ट में फ्लिप मारते हुए एक बार फिर से नंबर 1 पर जगह बना ली है। इतना ही नहीं, शो की टीआरपी रेटिंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। लेकिन इसकी रेटिंग को दोगुना करने के लिए मेकर्स एक बार फिर से धमाका करने वाले हैं। दरअसल, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें अनुपमा-अनुज का अमेरिका में आमना-सामना होता नजर आया।

'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़े इस प्रोमो वीडियो ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं फैंस भी वीडियो को देख खूब रिएक्शन दे रहे हैं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि अनुज यशदीप से सवाल करता है, "लगता है आप किसी का इंतजार कर रहे हैं?" इसपर यशदीप जवाब देता है कि हां, लेकिन मिलने की उम्मीद बहुत कम है। इसपर अनुज ने आगे कहा, "प्यार के इंतजार में पूरी जिंदगी निकल जाती है कई बार। पहले प्यार, फिर तकरार और फिर एक अजीब सा लंबा इंतजार। मैं दुआ करता हूं कि आपका प्यार आपको जल्दी मिल जाए।" वहीं यशदीप भी जवाब में कहता है, "मैं कामना करता हूं कि आपका इंतजार जल्द ही खत्म हो जाए।"

'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि अनुज और यशदीप अपने-अपने रास्ते जाने ही वाले होते हैं कि तभी अनुपमा वहां आ जाती है। अनुपमा का नाम सुनकर अनुज पीछे मुड़ता है और हैरान रह जाता है। वहीं श्रुति के मुंह से अनुज का नाम सुन अनुज भी हैरान रह जाती है। वहीं जब दोनों का एक-दूजे से आमना-सामना होता है तो उनके पैरों-तले जमीन खिसक जाती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article