Bigg Boss 17: Rahul Vaidya ने लगाई Neil Bhatt की क्लास, बोले 'क्या एक्टिंग करता है लड़का...'

Rahul Vaidya on Neil Bhatt: 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में लडाइयां पहले दिन से ही शुरू हो गई हैं। बीते एपिसोड में नील भट्ट को बेवजह चिल्लाता देखकर अब राहुल वैद्य ने उनकी क्लास लगाई है। राहुल वैद्य ने नील भट्ट के इस बर्ताव को देखने के बाद कहा कि क्या एक्टिंग करता है लड़का।

Rahul Vaidya on Neil Bhatt: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस सीजन विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा जैसे कई सेलेब्स लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे हैं। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में लीड रोल निभा चुके नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की जोड़ी से लोगों की काफी उम्मीद थी लेकिन वो खुद को सही तरह से पेश नहीं कर पा रहे हैं। बिग बॉस ने भी दोनों को डेट रूम में बुलाकर इशारा दिया कि उन्हें घर के मुद्दों में शामिल होने की जरूरत है। इसके बाद नील भट्ट का के अलग ही रूप देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने विक्की जैन से भी लड़ाई की थी। ऐसे में अब राहुल वैद्य ने नील भट्ट के इस बर्ताव को एक्टिंग बताया है।

Neil Bhatt and Rahul Vaidya

बीते एपिसोड में फिरोजा खान उर्फ खानजादी ने कहा था कि वो घर में कोई काम नहीं करेंगी। इसके बाद काम को लेकर घर में काफी झगड़ा हुआ। खानजादी का बीते हफ्ते खाने को लेकर रिंकू धवन से भी झगड़ा हुआ था, जिसपे वो माफी चाहती हैं। इसके बाद नील भट्ट कल चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगे कि कोई उनकी बात नहीं सुनना चाहता। उनके इस बर्ताव को देखने के बाद राहुल वैद्य ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोई नील को बताओ कि ये रिएलिटी शो है! कोई डेली सोप नहीं। क्या एक्टिंग करता है लड़का। बिग बॉस इसे दोबारा थेरेपी के लिए बुलाओ।'

End of Feed