टीवी मसाला

Bigg Boss 17: आयशा को भाई शहबाज ने दी मुनव्वर से दूर रहने की सलाह, बहन के सिर से उतारा 'लॉकअप' विनर का भूत

Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें आयशा खान के मम्मी घर में कदम रखते दिखाई दिये। उन्होंने घर में ाते ही एक्ट्रेस को मुनव्वर फारूकी से दूर रहने की सलाह दी।

Image

'बिग बॉस 17' का प्रोमो वीडियो

Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में बीते हफ्ते अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अभिषेक कुमार को बाहर निकाल दिया गया। हालांकि बाद में मेकर्स उन्हें शो में ले आए, साथ ही इससे टीआरपी रेटिंग को भी फायदा हुआ। वहीं इस हफ्ते 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का फैमिली वीक है, जिसमें हर एक कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों ने एंट्री की। जल्द ही शो में आयशा खान (Ayesha Khan) के भाई की भी एंट्री होगी, जो उन्हें मुनव्वर फारूकी से दूर रहने की सलाह देते दिखेंगे।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दिया कि भाईशहबाज को सामने देख आयशा खान फूट-फूटकर रोने लगती हैं। दोनों भाई बहन प्रोमो वीडियो में एक-दूजे को गले लगाते नजर आते हैं। आयशा खान को उनके भाई गेम के बारे में भी चीजें बताते हैं। वह मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का जिक्र करते हुए कहते हैं, "वह तुम्हें चाहे कितना भी सॉरी कह ले, लेकिन तुम दोनों एक-साथ बिल्कुल सही नहीं हो। अच्छा ही नहीं लगता है बाहर। तुम्हारा बहुत गलत दिखता है, बहुत गलत दिखता है। मैं एक भाई होने के नाते बता रहा हूं कि उससे दूर रह। तू इतनी ज्यादा बेवकूफ लग रही थी ना, ऐसा लग रहा है कि सच में पागल हो गई है और जैसे कुछ कर दिया है तुझपर।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि आयशा (Ayesha Khan) के भाई शहबाज ने मुनव्वर फारूकी की पोल भी खोल दी। उन्होंने आयशा से कहा, "मुनव्वर को अपने आप पर इतना विश्वास है कि उन्होंने अंकिता से बोला यह बोला है, 'मैं अपनी बड़ाई नहीं करूंगा, लेकिन अगर मैं अभी चाहूंगा तो ये मान जाएगी।" अपने भाई की बातें सुनकर खुद आयशा खान भी हैरान नजर आईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article