टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सुशांत का नाम लेकर ससुराल वालों के नजरों में गिरीं Ankita, मां ने दी ये हिदायत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2024, 12:52 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में फैमिली वीक चल रहा है। फैमिली वीक में अंकिता को सपोर्ट करने के लिए उनका मां पहुंची है। अंकिता की मां ने एक्ट्रेस को समझाया कि उन्हें शो पर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। अंकिता ये सब सुनकर हैरान हो जाती हैं।

Image

Ankita Lokhande With Mom (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेड ड्रामा चल रहा है। फैमिली वीके में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) को सपोर्ट करने के लिए दोनों की मां घर में पहुंची हैं। घर में विक्की की मां अंकिता से कहती हैं कि तुमने जो बेटा विक्की को लात मारी थी। तो विक्की के पापा ने तुम्हारी मम्मी को फोन करके पूछा कि वो भी ऐसे ही अपने पति को लात मारती थी। अंकिता ने कहा कि मेरे पापा इस दुनिया में नहीं हैं। उन्हें इस सबके बीच में मत लाओ।

वहीं, अंकिता की मां उन्हें समझाती हैं कि तुम शो में सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात मत करो। विक्की के परिवार को अच्छा नहीं लग रहा है। अंकिता कहती हैं कि मैं खुद से थोड़ी बोलती हूं। अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी को उनके बारे में जानना होता है इसलिए बात करती हूं। इसके बारे में तो विक्की को भी पता है।

अंकिता की मां ने दी ये हिदायत

अंकिता की मां उन्हें समझाती हैं कि विक्की समझता है। लेकिन उसका परिवार नहीं। घर में अंकिता की मां अपनी बेटी और दामाद से कहती हैं कि आप दोनों सिर्फ लड़ते हुए नजर आते हैं। आप दोनों ऐसे नहीं है। बाहर ये चीजें ठीक नहीं दिख रही हैं। वहीं, विक्की की मां ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अंकिता विक्की का नाम सिर्फ सिंपैथी पाने के लिए कर रही हैं। उनकी मां ने कहा, हम कभी भी अंकिता और विक्की की शादी के लिए राजी नहीं थे। विक्की का ये फैसला था कि वो अंकिता से शादी करें।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article