बॉलीवुड

Tiger 3 Advance Booking: रिलीज से 5 दिन पहले सलमान की मूवी ने छापे तगड़े नोट, ओपनिंग पर उड़ाएगी जवान के चिथड़े

Tiger 3 Advance Booking Report: सलमान खान की धमाकेदार फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। खास बात तो यह है कि 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों से हो रही है और रिलीज से 5 दिन पहले ही मूवी ने जबरदस्त कमाई कर डाली है।

Image

Tiger 3 ने एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों रुपये

Tiger 3 Advance Booking Report: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड 'टाइगर 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'टाइगर 3' (Tiger 3) में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। टाइगर 3 को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट एडवांस बुकिंग में भी साफ झलक रही है। दरअसल, रिलीज से 5 दिन पहले ही मूवी के लाखों टिकट बुक हो चुके हैं, साथ ही अब तक 'टाइगर 3' जबरदस्त कमाई भी कर चुकी है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) की पूरे भारत में अभी तक 2.75 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं। ये आंकड़ा केवल ओपनिंग डे से ही जुड़ा हुआ है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन भी पहले दिन का 8 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले पांच दिनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। हालांकि एडवांस बुकिंग 'पठान' और 'जवान' के मुकाबले धीमी जरूर है, लेकिन पहले दिन ही ये 'गदर 2', 'केजीएफ 2' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी मूवी के रिकॉर्ड तोड़ देगी।

एक्शन से भरपूर है सलमान खान की 'टाइगर 3'

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) ने एक्शन सीन के मामले में सभी बॉलीवुड मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। दर्शकों को इसमें बेशुमार एक्शन सीन देखने को मिल सकते हैं। सलमान खान के साथ-साथ कैटरीना कैफ भी एक्शन सीन करती दिखाई देंगी, जिससे जुड़ी उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article