Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। शो में टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है, जिसे देख सभी दर्शक नाराज और उन्हें ड्रामेबाज बोल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया गया है मेकर्स द्वारा जो काफी मजेदार है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के शुरुआत में देखा गया की बिग बॉस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को ऑप्शन देते हैं कि आप दिल के मकान में जा सकते हैं अपने पति के साथ। लेकिन विक्की जैन (Vicky Jain) को आपको पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया जाएगा, जिसके लिए एक्ट्रेस मना कर देती हैं। इसी के साथ जब विक्की को कहा जाता है की उन्हें अंकिता को नॉमिनेट करना पड़ेगा, लेकिन वो अनुराग को कर देते हैं।
ऐसे में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच घर में महाभारत शुरू हो जाती है। एक्ट्रेस पति पर इल्जाम लगाती हैं की वो उन्हें गेम के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, खानजादी, मुनव्वर फारूकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान और अरुण माशेट्टी नॉमिनेट हुए हैं।
