बॉलीवुड

Tiger 3: Pathan ने चुकाया टाइगर का पुराना अहसान, लीक हुआ शाहरुख खान का कैमियो सीन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 12, 2023, 09:01 AM IST

Shah Rukh Khan Cameo in Tiger 3: सलमान खान की मूवी टाइगर 3 आज 12 नवंबर 2023 को दिवाली के मौके पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बेहतरीन रिव्यू सामने आ रहे हैं। फिल्म में अब शाहरुख खान के कैमियो का सीन लीक हो गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Shah Rukh Khan Cameo in Tiger 3

Shah Rukh Khan Cameo in Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan) की मूवी टाइगर 3 (Tiger 3) आज 12 नवंबर 2023 को दिवाली के मौके पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बेहतरीन रिव्यू सामने आ रहे हैं। फिल्म में अब शाहरुख खान के कैमियो का सीन लीक हो गया है। टाइगर 3 को देशभर में हिंदी, तेलुगु और तमिल कुल तीन भाषाओं में रिलीज कर दिया गया है। टाइगर 3 में सलमान खान के जबरदस्त एक्शन के साथ ही, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार्स के कैमियो भी नजर आ रहे हैं। YRF यूनिवर्स की टाइगर 3 को लेकर भाईजान के फैंस के बीच काफी हाइप है, अब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का कैमियो सीन भी लीक हो गया है। फिल्म पठान में टाइगर के रोल में सलमान खान ने शाहरुख खान की जान बचाई थी, अब पठान अपना एहसान चुकाने आ गया है।

पठान ने चुकाया टाइगर का पुराना एहसान

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 से शाहरुख खान का एक्शन पैक कैमियो लीक हो गया है। जिसमें वह टाइगर के साथ मिलकर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। दोनों के इस एक्शन सीक्वल को काफी पसंद किया जा रहा है।

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स और शुरुआती ट्रेंड के अनुसार टाइगर 3 पहले दिन 35-40 करोड़ तक का कलेक्शन करने वाली हैं। 15 करोड़ की कमाई तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही कर ली हैं। फिल्म में विलेन के किरदार में इमरान हाशमी की जमकर तारीफ हो रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article