Bigg Boss 17: ऐश्वर्या की गेम में मंजुलिका बन अंकिता लोखंडे ने बजाई बैंड, कैप्टैन्सी पावर छीन मचाया हड़कंप

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। वीडियो में दिखाया गया की कैसे अंकिता लोखंडे, खानजादी हुए सना ने ऐश्वर्या शर्मा समेत कई कंटेस्टेंट से उनकी कैप्टैन्सी पावर छीन ली है।

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में मेकर्स शो को और भी मजेदार बनाने के लिए हर दिन कोई ना कोई ट्विस्ट और टर्न्स ला रहे हैं। ऐसे में ये देख फैंस के बीच शो को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। हार बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही कंटेस्टेंट को वीकेंड के वार पर क्लास लगाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में एक बार फिर अंकिता और ऐश्वर्या की दुश्मनी एक नया मोड़ लेती हुई नजर आई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिये आखिर पूरा मामला है क्या।

Bigg Boss 17

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के नए प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला की खानजादी, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और सना मंजुलिका बन एक शानदार परफॉरमेंस देती है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब बिग बॉस जब इन तीनो से बिग बॉस पूछते हैं की उनके अनुसार घर में किसके पास सत्ता नहीं होनी चाहिए? ऐसे में अंकिता ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), खानजादी नील भट्ट और सना ईशा को लताड़ते हुए पावर छीन लेती हैं। साथ ही विक्की जैन, मुनव्वर फारूखी, अनुराग डोभाल और अरुण शेट्टी से भी पावर ले ली जाती है।

End of Feed