टीवी मसाला

Bigg Boss 17: भाईजान के साथ दिवाली मनाने आ रही है Katrina Kaif, शो में लगेगा मनोरंजन का तड़का

Bigg Boss 17 : दिवाली को खास बनाने के लिए इस बार घर में कैटरीना कैफ आने वाली है। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान कह रहे हैं कि इस बार दिवाली हम आपके साथ मनाएंगे। घर में कैटरीना कैफ और सलमान खान मिलकर दिवाली मनाने वाले हैं।

Image

Katrina Kaif in Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 : टीवी रीएलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 फैंस का मनोरंजन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है। शो में आए दिन नए धमाके देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस 17 को ऑनएयर हुए 3 हफ्ते हो गए हैं, अब शो दर्शकों के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते वीकेंड के वार में मनोरंजन का डबल धमाका होने वाला है। इस हफ्ते शो में एंटेरटेन्मेंट का लेवल बढ़ाने कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) आने वाली है। दिवाली स्पेशल इस एपिसोड में कैटरीना कैफ अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए आ रही है।

बिग बॉस 17 का यह हफ्ता दिवाली स्पेशल होने वाला है। घर के सदस्य इस बार अपने घरवालों से दूर हैं लेकिन सलमान खान ने उनके लिए पूरा इंतजाम कर लिया है। दिवाली को खास बनाने के लिए इस बार घर में कैटरीना कैफ आने वाली है। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान कह रहे हैं कि इस बार दिवाली हम आपके साथ मनाएंगे। घर में कैटरीना कैफ और सलमान खान मिलकर दिवाली मनाने वाले हैं। एक्ट्रेस के घर में आने पर माहौल बदलने वाला है और एंटेरटेन्मेंट का तड़का लगने वाला है। फैंस इस प्रोमो को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

भारती -हर्ष भी होंगे शामिल

इस दिवाली स्पेशल एपिसोड में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह( Bharti Singh) और उनके पति हर्ष भी आने वाले हैं। इस वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट को डबल धमाका देखने को मिल सकता है। बिग बॉस 17 के इलिमनेशन की बात करने तो इस हफ्ते घर से कुल 9 सदस्य नॉमिनेट हैं जिसमें अंकिता लोखण्डे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, नावेद सोले, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल, सनी आर्या, अरुण माहशेट्टी का नाम शामिल है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article