टीवी मसाला

KWK 8: करीना कपूर और काजोल से बुरी तरह झगड़ा कर चुके हैं करण जौहर, खाई थी बेबो से कभी बात न करने की कसम

Karan Johar Reveals Fight With Kareena Kapoor And Kajol: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में 'कॉफी विद करण 8' में बताया कि काजोल और करीना कपूर के साथ उनका झगड़ा हो गया था और बेबो के साथ तो उन्होंने कभी बात न करने की कसम खाई थी।

Image

करण जौहर ने किया काजोल और करीना संग झगड़े का खुलासा

Karan Johar Reveals Fight With Kareena Kapoor And Kajol: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने 'कॉफी विद करण 8' के लिए काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले जहां उन्होंने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बतौर मेहमान बुलाया तो वहीं पिछले हफ्ते सनी देओल और बॉबी देओल आए। वहीं इस सप्ताह सारा अली खान और अनन्या पांडे मेहमान बनकर करण के शो में दस्तक देंगी। खास बात तो यह है कि सारा और अनन्या के साथ करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी बताईं। करण जौहर ने अपने शो में बताया कि उनका करीना कपूर और काजोल के साथ झगड़ा हो गया था।

करीना से 1.5 साल तक नहीं की बात

करण जौहर (Karan Johar) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की लड़ाई साल 2003 में हुई थी। दोनों के बीच 'कल हो ना हो' को लेकर दरार आई थी और उन्होंने 1.5 साल तक एक-दूजे से बात नहीं की थी। हालांकि करण जौहर के पिता के कैंसर से ग्रस्त होने के बाद करीना कपूर ने उन्हें फोन किया था। करण जौहर ने इस सिलसिले में आगे कहा, "करीना का कहना था कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या कहूं। मैंने भी कहा कि कुछ मत कहो। जब पापा का निधन हुआ तो वह बैंगकॉक में थीं। शूट खत्म होते ही वह भारत आईं और मुझसे मिलने घर आईं। हमने पूरी रात बातें करते हुए ही बिता दी। ऐसे में हमारी वापस दोस्ती हो गई।" करण जौहर ने बताया कि जब उनका झगड़ा हुआ था तो उन्होंने तय कर लिया था कि वह करीना से कभी बात नहीं करेंगे।

करण जौहर (Karan Johar) के मुताबिक, करीना कपूर संग झगड़े के कुछ वक्त बाद काजोल के साथ भी उनकी लड़ाई हुई थी। दोनों के बीच 2 साल तक बातचीत नहीं हुई। यहां तक कि काजोल और करण जौहर की बॉन्डिंग में भी बदलाव आ गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article