Bigg Boss 17 Promo: नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने पलटी बाजी, इन 7 सदस्यों पर लटकी घर से बेघर होने की तलवार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2023, 02:45 PM IST

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। चौथे हफ्ते में बिग बॉस ने दिमाग के घरवालों को टास्क दिया है। क्या दिमाग का घर खुद को नॉमिनेशन से बचा पाएगा। इस बार का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प होने वाला है।

Bigg Boss 17 Promo: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन इक्वेशन बदलती रहती है। लव ट्राएंगल से लेकर फाइट तक, घर में हर दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिलता है। हर बार की तरह इस बार का नॉमिनेशन टास्क भी काफी अलग रहा। बिग बॉस दिमाग के घरवालों को टास्क देते हैं कि इस बार उन्हें बताना होगा कि कौन-कौन से सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुए हैं। अगर घरवाले सही जवाब देते हैं तो दिमाग के घर से कोई भी नॉमिनेटेड नहीं होगा। क्या दिमाग के घरवाले सही हिसाब लगा पाएंगे।

इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क जबरदस्त होने वाला है। फैंस इस बात को जानने के लिए बेसब्र है कि इस हफ्ते कौन- कौन सा सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होगा। नॉमिनेशन टास्क के दौरान अंकिता और नील में जबरदस्त झगड़ा होता है। दोनों के झगड़े में विक्की और ऐश्वर्या भी कूद जाते हैं। दोनों कपल्स के बीच भंयकर झगड़ा होता है। मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया है।

End of Feed