बॉलीवुड

Koffee With Karan 8: क्या शुभमन गिल को डेट कर रही हैं सारा अली खान? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2023, 12:51 PM IST

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 के तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं। शो में अनन्या और सारा अपनी लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करने वाले हैं। शो का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।

Image

Koffee With Karan 8 (credit pic: instagram)

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो कॉफी विद करण के तीसरे एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो में सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह करण जौहर अपने शो की शुरुआत दोनों के रिलेशनशिप और रूमर्ड बॉयफ्रेंड के सवालों से करते हैं। सारा हिंट देती हैं कि वो क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट नहीं कर रही हैं। वहीं, अनन्या अपना और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर लेती है। शो का प्रोमो काफी धमाकेदार है। फैंस इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रोमो में करण कहते हैं कि तुम दोनों के कॉमन बॉयफ्रेंड रहे हैं। सारा कहती हैं कि इसे अच्छी शुरुआत क्या हो सकती है। अनन्या इसके जवाब में कहती हैं कि हमें इस कमरे में लाइगर को बुला लेना चाहिए। सारा नो नो नो करने लगती है। अनन्या और लाइगर एक्टर विजय देवरकोंडा करण के पिछले सीजन में साथ में आए थे।

शुभमन गिल को डेट करने पर सारा ने तोड़ी चुप्पी

करण सारा से पूछते हैं कि क्या आप शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस कहती हैं,आप लोग गलत सारा के पीछे हैं। सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है। करण आगे सारा से पूछते हैं कि आपके पास क्या नहीं है जो अनन्या के पास है। सारा जवाब देते हुए कहती हैं ए नाइट मैनेजर। इस दौरान अनन्या शर्म से लाल हो जाती है। फिर अनन्या आगे कहती हैं, आशिकी होती ही ऐसी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article