Ankit Gupta Birthday Celebration : बिग बॉस 16 की फेमस जोड़ी प्रियंका चाहर चौधरी( Priyanka Chahr Choudhary) और अंकिता गुप्ता ( Ankit Gupta) शो के बाहर भी फैंस के फेवरेट बने हुए हैं। दोनों उडारियाँ शो के सेट से ही एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बने हुए हैं। हाल ही में दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ फिर से नजर आए। यह मौका था अंकित गुप्ता के जन्मदिन का, अंकित और प्रियंका अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गोवा गए हुए हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।
हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं। अंकित और प्रियंका एक आकर्षक पूल में फ्लोटिंग मील के साथ मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए ड्रिंक का आनंद ले रहे हैं। इस फोटो में प्रियंका ने ग्रीन बिकीनी पहनी है और वह अंकित के साथ हंसती नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है बर्थडे बॉय।
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता "उडारियाँ" के सेट पर मिले थे और तभी से साथ थे । वे सबसे अच्छे दोस्त बन गए और उन्होंने FaTejo vlogs नाम से एक YouTube चैनल भी खोला। शो में फतेह और तेजो के रूप में उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी सराहा गया, जबकि उनकी ऑफस्क्रीन दोस्ती ने भी प्रशंसकों को प्रभावित किया।
