Bigg Boss 17 Family Week: बिग बॉस 17 इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है , शो में हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं लेटेस्ट प्रोमो की बात करें तो इस हफ्ते घर में फैमिली शो होने वाला है जिसमें सभी घरवाले लंबे समय बाद अपने परिवार वालों से मिलने वाले हैं। जिसकी वजह से यह हफ्ता काफी इमोशनल होने वाला है। आइए आपको बताते हैं घर में कौन-कौन आने वाला है।
प्रोमो के मुताबिक, बिग बॉस 17 के घरवाले जल्द ही अपने परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। दर्शकों के बीच यह भी उत्सुकता है कि परिवार के कुछ सदस्य अन्य प्रतियोगियों पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। मुनव्वर फारुकी-आयशा खान, मन्नारा चोपड़ा- मुनव्वर, अंकिता लोखंडे- विक्की जैन, ईशा मालवीय- अभिषेक कुमार जैसे प्रतियोगियों के बीच बढ़ती बहस को देखते हुए, यह देखना रोमांचक होगा कि क्या परिवार के सदस्य प्रतिक्रिया देंगे ।
वहीं बताते चले कि समर्थ जुरेल( Smarth Jurel) के पिता के प्रोमो भी सामने आए जिसमें उन्होंने कहा कि वह कभी भी उन खेल के मैदानों में नहीं गए जहां उनका बेटा खेलता था, लेकिन जल्द ही शो में उनसे मिलेंगे और वह इसके लिए इंतजार नहीं कर सकते। ईशा मालवीय( Isha malviya) के पिता ने बताया कि उनकी बेटी एक शेरनी है और वह उससे मिलने के लिए उत्सुक हैं। मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) की बहन ने कहा कि वह भाई-बहन के रिश्ते और बातचीत को बहुत मिस कर रही थीं और वह इस बात से उत्साहित हैं कि आखिरकार वह अपनी बहन के साथ कुछ समय बिता सकेंगी।
