Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। फिनाले वीक से पहले घर में परिवार वालों की एंट्री होगी। कंटेस्टेंट्स अपने परिवार वालों से दूर है और उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। मेकर्स ने फैमिली वीक का प्रोमो शेयर कर दिया है। अपने परिवार वालों को देखकर सभी कंटेस्टेंट्स काफी इमोशनल हो जाते हैं। विक्की जैन (Vicky Jain) से मिलने के लिए शो पर उनकी मां आ रही हैं। विक्की की मां वीडियो में कहती हैं, पिछले 40 साल में पहली बार वो मुझसे इतने लंबे समय के लिए दूर है। मैं उसे देखते ही गले लगा लूंगी।
वहीं, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की मां अपनी बेटी को सपोर्ट करती हैं। अंकिता की मां कहती हैं, तुम अच्छा गेम खेल रही हो। बस इसी तरह अपना स्टैंड लो। विक्की की मां का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स विक्की की मां को ट्रोल कर रहे हैं।
विक्की और अंकिता का होगा तलाक
यूजर्स का कहना है कि विक्की की मां के आने के बाद दोनों का तलाक पक्का है। घर में विक्की और अंकिता के बीच में रिश्ते ठीक नहीं है। दोनों घर में हर समय लड़ते हुए नजर आते हैं। अंकिता जब से घर में कैप्टन बनी हैं इसके बाद से दोनों के झगड़े और ज्यादा बढ़ गए है। टास्क में अंकिता विक्की के ऊपर मुनव्वर फारुकी को चुनती हैं। वहीं, अपने पति को फालतू का टैग देती हैं। इस बात से विक्की हैरान रह जाते हैं।
