Anurag Dobhal Accuses Salman Khan and Bigg Boss 17: शो बिग बॉस 17 में कई सितारों को तीन महीने के लिए एक घर में रखा जाता है और हफ्ते घर से किसी एक घरवाले को नॉमिनेट कर बाहर निकाला जाता था। ऐसे में ये शो मानसिक कितना कठिन ये वह सभी को पता है। लेकिन घर से कुछ ही हफ्ते पहले एलिमिनट हुए अनुराग डोभाल ने होस्ट सलमान खान और मेकर्स पर एक बड़ा इल्जाम लगाया है, जिसे सुन सभी के होश उड़ गए हैं।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) उर्फ यूके राइडर 07 ने एंट्री ली लेकिन एक हफ्ते पहले वो एल्मिनेट हो गए। ऐसे में दर्शक और उनके फैंस मेकर्स के इस फैसले से काफी ना खुश हुए। घर से बाहर आकर अनुराग ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया, जिसमें मेकर्स और सलमान खान (Salman Khan) पर उन्होंने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कंटेस्टेंट ने बताया की शो से बाहर आने के बाद निर्माताओं ने उन्हें उनका फोन नहीं दिया और कहा कि वह दो दिनों तक किसी से संपर्क नहीं कर सकते।
बिग बॉस 17 के दौरान, वह हर दिन वॉशरूम में रोते थे और उन्हें आत्महत्या करने का भी मन करता था। अनुराग ने साफ कहा है कि सलमान खान और बिग बॉस 17 के मेकर्स ने उन्हें टॉर्चर और परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा।
