Bigg Boss 17: नील भट्ट के फैंस ने अंकिता लोखंडे को बुलाया धोखेबाज, एक्ट्रेस पर क्यों फूटा दर्शकों का गुस्सा?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 18, 2023, 10:37 AM IST

Bigg Boss 17 Nomination Task: बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क पूरा हो गया है, इस बीच कुछ 3 कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। अंकिता लोकंडे को नील भट्ट के फैंस टारगेट कर रहे हैं। आइए इसकी वजह जानते हैं।

Bigg Boss 17 Nomination Task: बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क (Bigg Boss 17 Nominations) पूरा हो गया है। इस बीच कुछ 3 कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। जिसमें मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नावेद सोले का नाम शामिल है। बिग बॉस नॉमिनेशन टास्क में सभी कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन के लिए दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लेने के लिए कहते हैं। जिसके बाद अंकिता नील भट्ट का नाम लेती हैं। इसके पीछे की वजह वह कंटेस्टेंट्स की गेम में हिस्सेदारी बताया गया है।

End of Feed