Bigg Boss 17 Nazila Reaction Munawar Faruqui: बिग बॉस कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की पर्सनल लाइफ चर्चा में है। घर में उनके गेम को लोगों ने खूब पसंद जब तक आयशा खान (Ayesha Khan) की एंट्री नहीं हुई थी। आयशा ने कहा कि मुनव्वर एक-साथ टू टाइमिंग कर रहे थे। मुनव्वर ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी गलती मानते हुए उनसे माफी मांगी थी। इसके बाद सलमान खान ने वीकेंड पर आयशा की क्लास लगाते हुए कहा था कि तुम क्या करने आई थी यहां। तुम्हें अगर माफी चाहिए थी तो नेशनल टेलीविजन पर। इसके बाद मुनव्वर ने आयशा को नॉमिनेट कर दिया।
नॉमिनेशन से बौखला कर आयशा ने मुनव्वर और उनकी एक्स नाजीला सिताशी (Nazila Sitaishi) की पर्सनल बातों का खुलासा कर दिया है। अब मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजीला ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
नाजीला का फूटा मुनव्वर और आयशा पर गुस्सा
नाजीला ने कहा, मुझे लाइमलाइट या बदनाम करना होता तो खुद शो पर आती। मैंने कहीं कोई इंटरव्यू नहीं दिया। शो में मैं नहीं हूं और मेरे बारे में बातें हो रही हैं। मैंने अपने इमोशनल समय में एक इंसान को अपनी पर्सनल बातें शेयर की। उसने उसका इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं दूसरा व्यक्ति जो मुझे अपनी लाइफ में वापस चाहता है। उसने मुझे पर झूठे आरोप लगाए हैं। मैं आपसे 10 साल छोटी हूं मैं क्या आपका नुकसान करूंगी। मुझे दोनों तरफ से धोखा मिला है। नाजीला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाजीला ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मुनव्वर संग ब्रेकअप का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि मैं अब इस बारे में कभी बात नहीं करूंगी।
