टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुंह पर चिकनाहट बटोरे कंटेस्टेंट्स ने घर को बनाया तबेला, जगह-जगह गंध फैलाकर बिगाड़ी सूरत

Bigg Boss 17 Contestants Gets Ultimatum For Cleaning: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को साफ-सफाई के लिए फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।

Image

सफाई के लिए मिला बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को अल्टीमेटम

Bigg Boss 17 Contestants Gets Ultimatum For Cleaning: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने टीवी पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के कंटेस्टेंट्स भी लोगों के दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। हालांकि जहां कुछ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जिन्हें वे देखना भी नहीं चाह रहे। इन सबसे इतर हाल ही में 'बिग बॉस 17' का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को साफ-सफाई के लिए फटकार लगाते दिखाई दिए।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि बिग बॉस मोहल्ले वालों को घर के चौक पर इकट्ठा करके उन्हें 'बिग बॉस हाउस' के पहले दिन की सूरत दिखाते हैं। जो कि बिल्कुल साफ-सुथरा और खूबसूरत लगता है। इसके बाद बिग बॉस, घरवालों को बाद की तस्वीरें दिखाते हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने जगह-जगह गंदगी फैलाई हुई थी। 'बिग बॉस' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि कंटेस्टेंट्स का सामान रूम से लेकर बाथरूम तक फैला हुआ था। यहां तक कि किचन की हालत भी खराब थी।

देखें प्रोमो वीडियो

'बिग बॉस'(Bigg Boss) ने इस मामले में लोगों को फटकार लगाते हुए कहा, "मेरा ये मोहल्ला जो अपनी सुंदरता के लिए चर्चा में था, आज इसमें फैली गंदगी के लिए सुर्खियों में है। इसमें जो मैंने तस्वीरें दिखाईं, इससे मुझे आपकी सेहत और हाइजीन की चिंता होने लगी है। मैं आप लोगों को अल्टीमेटम दे रहा हूं कि आप लोगों के पास एक घंटे का वक्त है साफ-सफाई का। वरना मैं सफाई करने उतरा तो मोहल्ले की भीड़ कम हो जाएगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article