Bigg Boss 17: घर से निकलते ही नावेद सोल ने की भविष्यवाणी, इन 5 कंटेस्टेंट को बताया शो के फाइनलिस्ट

Bigg Boss 17: हाल ही में बिग बॉस 17 से हाल ही में बेघर हुए नावेद सोल ने शो से जुडी एक अपनी महतवपूर्ण बयान दिया है। साथ ही उन्होंने बताया की उनकी नजर में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन होंगे।

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने नए ट्विस्ट और टर्न्स से सभी दर्शकों के साथ-साथ घरवालों को भी खूब सता रहा है। हर दिन कोई ना कोई नए गेम से कंफ्यूज हो जा रहा है। साथ ही इन्ही सब के चलते शो टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में शामिल हो गया है। जिससे मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। अब कल शो से इस हफ्ते नावेद सोल घर से बेघर हो गए हैं, जिससे सुन सभी चौंक गए हैं। हालांकि ये कब और कैसे हुआ और घर से बाहर आकर नावेद का इस पर रिएक्शन था जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss 17

कल मकान नंबर 2 से जब बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) ने पूछा की वो किसे घर से पहले ही दिन बेघर हो जाना चाहिए था। ऐसे में उन्होंने नावेद सोल (Naved sole) का नाम लिया। लेकिन गेम तब बदला जब सभी को बताया गया की नावेद इस हफ्ते घर से बेघर हो गए हैं। जिसके बाद मानो घर में आंसुओं की सुनामी आ गई। साथ ही देखा गया की खानजादी, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे भी फूट-फूट कर रोए।

End of Feed