टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गई थीं अंकिता, शो में किया खुलासा

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने बताया है की आखिर वो क्यों सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में नहीं गई थी। आखिर क्या कारण था जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मशहूर शो बिग बॉस 17 में हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में हर दिन किसी नए का रिश्ता बनता पुराने वाले खराब हो जाते हैं। इसी के साथ शो में नजर आ रहे टीवी के जाने-माने कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हर दिन उनके बीच कोई ना कोई झगडे या बहस बाजी होती रहती है। ऐसे में हर कोई इनके बिगड़ते रिश्ते को लेकर चिंता में रहता है। अब हाल ही में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर भावुक हो गई हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

दरअसल बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में मुन्नावर फारुकी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को बताते हैं की धोनी दी अनटोल्ड स्टोरी में मैंने उनके साथ बैठकर स्क्रीनिंग देखी है। जिस पर अंकिता बोलती हैं की वो बहुत अच्छा इंसान था। मैं ऐसे बोलती हूं ना कभी की था मुझे बहुत अजीब लगता है। अभी तो ठीक है सब नार्मल हो गया है। ऐसे में मुन्नवर उनसे पूछता है की तुम्हे पता है न क्या गलत हुआ। जिसपर अंकिता कहती है की ऐसा नहीं है मैं बात नहीं करना चाहती लेकिन मुझे मुझे नहीं बताना है।

साथ ही अंकिता बताती हैं कि सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में इसलिए नहीं जा पाई थी क्यूंकि उनकी जिंदगी में ऐसा अनुभव मेरा पहली बार था। साथ ही मैं वो सब मंजर नहीं देख पाती। जबकि विक्की ने मुझे बोला था की जा। साथ ही उन्होंने अपने पापा के बारे में भी बात की, जिसको लेकर भी वो इमोशनल हो गई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article