टीवी मसाला

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर करण जौहर ने किया ईशा मालवीय का 'मोय-मोय', एक-एक चालबाजी का दिया करारा जवाब

Bigg Boss 17 Karan Johar Bashes Badly Isha Malviya: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' का वीकेंड का वार इस सप्ताह करण जौहर होस्ट करने वाले हैं, जो कि ईशा मालवीय को सबके सामने खूब लताड़ते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं, करण जौहर मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती को नाम देने के लिए भी भड़केंगे।

Image

करण जौहर ने लगाई ईशा मालवीय की क्लास

Bigg Boss 17 Karan Johar Bashes Badly Isha Malviya: सलमान खान के 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभिषेक कुमार के थप्पड़ कांड के बाद बिग बॉस 17 की टीआरपी में जबरदस्त इजाफा हुआ। वहीं ये पूरा हफ्ता बिग बॉस फैमिली वीक था, जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन भी हुआ। हालांकि इस दौरान बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में कुछ कंटेस्टेंट्स की हरकतों ने लोगों के सिर में दर्द करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खासकर ईशा मालवीय (Isha Malviya) को कभी मन्नारा चोपड़ा से तो कभी अभिषेक कुमार से लड़ते देखा गया। लेकिन इस बात के लिए अब उन्हें करण जौहर लताड़ लगाने वाले हैं।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में ईशा मालवीय ने मन्नारा चोपड़ा पर आरोप लगाया था कि वह मुनव्वर फारूकी और आयशा खान के मामले में पत्ता साफ करने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने मुनव्वर के मामले में कहा था कि सारी बातें सामने आनी चाहिए। इन बातों के लिए अब करण जौहर उन्हें आड़े हाथों लेते नजर आएंगे। वीकेंड का वार पर करण जौहर ने ईशा मालवीय से सवाल किया, "आप चिल्ला-चिल्लाकर समर्थ से कह रही थीं कि तू पोकिंग मास्टर है, तेरी वजह से अभिषेक की ये हालत है। तो क्या उस वक्त मन्नारा ने कहा कि आप पत्ता साफ कर रही हैं।"

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में करण जौहर यहीं नहीं रुके। उन्होंने ईशा मालवीय (Isha Malviya) की क्लास लेते हुए आगे कहा, "बिग बॉस 17' के शुरुआती दिनों में आपका और अभिषेक का रिश्ता बहुत अजीब था, तब किसी घरवालों ने आपके रिश्ते को कोई नाम दिया? नहीं दिया ना। तो मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती को कोई नाम देना इतना जरूरी क्यों है?" करण जौहर ने मुनव्वर फारूकी के मामले में ईशा मालवीय की दिलचस्पी पर झाड़ लगाते हुए कहा, "अगर मुनव्वर की सभी बातें बाहर आनी चाहिए तो तुम्हारी भी बातें आनी चाहिए।" इसपर ईशा ने मना किया कि वह किसी भी बात की चर्चा नहीं करना चाहतीं, जिसपर करण जौहर ने उसे डबल स्टैंडर्ड का टैग दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article