Bigg Boss 17 Contestants Misses Family On Diwali: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो का हर एक कंटेस्टेंस्ट अपनी-अपनी गेम के लिए चर्चा में है। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में यूं तो दिवाली का जश्न जोरों-शोरों पर मन रहा है, लेकिन इसके बाद भी कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार की याद आ रही है। खास बात तो यह है कि कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार की झलक भी दिखाई गई, जिससे वे फूट-फूटकर रोने लगे। 'बिग बॉस 17' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को दिवाली के मौके पर अपने बेटे की झलक देखने का मौका मिलता है, जिसे देखते ही वह मायूस हो जाते हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी को उदास देख कॉमेडियन भारती सिंह भी रो पड़ती हैं। मुनव्वर फारूकी का बेटा उनसे कहता है, "मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं पापा और आपको बहुत याद भी कर रहा हूं। आप जीतकर आना।" मुनव्वर फारूकी अपने बेटे को देखकर सिर नीचे झुका लेते हैं।
अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के भी छलके आंसू
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के अलावा अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा की आंखों में भी आंसू आ गया। दरअसल, अंकिता लोखंडे के मम्मी का मैसेज उन्हें मिला, जिसमें उनकी मम्मी ने कहा कि मेरे दोनों ही बच्चे बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वहीं ऐश्वर्या शर्मा के मम्मी-पापा ने भी उन्हें त्यौहार की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अपने परिवार को देखकर दोनों ही फूट-फूटकर रोने लगीं।
