बॉलीवुड

Priyanka Chopra की लाडली मालती मैरी ने Diwali पर बनाई पहली रंगोली, फोटो देख आप भी कहेंगे Wow

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Makes Her First Rangoli On Diwali: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी संस्कृति नहीं भूलती हैं। दिवाली के खास मौके पर उनकी नन्ही बेटी मालती मैरी ने भी अपनी पहली रंगोली बनाई है, जिससे जुड़ी फोटो एक्ट्रेस ने शेयर की है।

Image

प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने बनाई पहली रंगोली

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Makes Her First Rangoli On Diwali: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मों और सादगी से लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। एक्ट्रेस भले ही विदेश में रहती हैं, लेकिन अपनी भारतीय संस्कृति और त्यौहार को बिल्कुल नहीं भूलतीं। दिवाली के इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने तो तैयारियां शुरू कर ही दी हैं, वहीं उनकी बेटी मालती मैरी ने भी अपनी पहली रंगोली बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी मालती मैरी द्वारा बनाई गई रंगोली की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी की पहली रंगोली की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "पहली रंगोली...।" फोटो में नजर आया कि उनकी बेटी ने रंगोली के तौर पर व्हाइट और पर्पल कलर से फूल बनाया हुआ था, जिसके बीचों-बीच दीया रखा था। फोटो देखकर कहा जा सकता है कि छोटी सी उम्र में भी प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने प्यारी सी रंगोली बनाई।

प्रियंका चोपड़ा ने साझा की बेटी की पहली रंगोली

प्रियंका चोपड़ा ने साझा की बेटी की पहली रंगोली

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस ने लिखा, "आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। यहां रोशनी रहने दीजिए।" बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रहते हुए भी दिवाली पार्टी का आयोजन जोरों-शोरों पर करती हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अपने पूरे घर को खूबसूरती से सजाती हैं, साथ ही दोस्तों और परिवार के साथ जोरों-शोरों से दिवाली पार्टी मनाती हैं। पिछली साल भी प्रियंका ने निक के साथ दिवाली का सेलिब्रेशन किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article