Bigg Boss 17: Munawar Faruqui की बहन ने लगाई अंकिता लोखंडे की क्लास, अभिषेक-मन्नारा को बताया सच्चा दोस्त

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2024, 05:55 PM IST

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी घर में इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं। फैमिली वीर में मुनव्वर की बहन ने उन्हें रियलिटी चेक दिया। उनकी बहन ने कहा, तुम डरो मत। सब सही है। तुम बस अपनी गेम पर ध्यान दो। मुनव्वर शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। लेकिन इस इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं। घर में आयशा खान ने उनके और एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी के बीच की पर्सनल बातों का खुलासा कर दिया। इसके अलावा भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने उनके और अपने रिश्ते की पोल पट्टी पूरी दुनिया के सामने खोलकर रख दी। मुनव्वर की फैमिली ने घर के कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की जमकर क्लास लगाई। कॉमेडियन की बहने ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अंकिता क्लास लगाई।

End of Feed