Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) लाइमलाइट में बने हुए हैं। घर के अंदर ही नहीं बाहर भी दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा हो रही हैं। दोनों घर में अक्सर लड़ते हुए नजर आते हैं। अंकिता बार-बार विक्की से अटेंशन नहीं देने की शिकायत करती हैं। वहीं, विक्की काफी डोमिनेटिंग नेचर के हैं। घर में अंकिता विक्की से कह चुकी हैं कि हमें बाहर जाकर ब्रेक लेने की जरूरूत है। फैमिली वीक में विक्की की मां ने आते ही अंकिता को खरी-खोटी सुनना शुरू कर दी।
विक्की जैन की मां ने शो में आते ही कहा कि अंकिता को उनके बिहेवियर के लिए बुरा भला बोला। इतना ही नहीं शो से निकलने के बाद विक्की की मां ने कहा अंकिता शो में सुशांत सिंह राजपूत का नाम बार-बार सिंपेथी के लिए ले रही हैं। उन्होंने कहा कि हम कभी भी अंकिता और विक्की की शादी के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने कहा था कि पत्नियां अपने पति को देवता मानती हैं और अंकिता उसे लात मार रही हैं।
अंकिता के सपोर्ट में उतरीं ऐश्वर्या शर्मा
विक्की की मां के बयान के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक अंकिता को सपोर्ट कर रहे हैं। रश्मि देसाई, रिद्धि डोगरा के बाद ऐश्वर्या शर्मा ने अंकिता लोखंडे को सपोर्ट किया है। ऐश्वर्या ने कहा, विक्की की मां ने कहा है कि पति देवता होता है। लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। उनका बेटा कोई देवता नहीं है। वो भी अंकिता के बारे में बहुत कुछ कहता है।
