Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। लेकिन इस इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं। घर में आयशा खान ने उनके और एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी के बीच की पर्सनल बातों का खुलासा कर दिया। इसके अलावा भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने उनके और अपने रिश्ते की पोल पट्टी पूरी दुनिया के सामने खोलकर रख दी। मुनव्वर की फैमिली ने घर के कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की जमकर क्लास लगाई। कॉमेडियन की बहने ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अंकिता क्लास लगाई।
मुनव्वर की कजन बहन शबाना शेख ने कहा कि घर में आयशा और मुनव्वर के मामले में पूरे घर के लोगों का मौजूद होना जरूरी नहीं था। वो उन दोनों के बीच की बात थी। लेकिन अंकिता और ईशा जानबूझकर पूरे घरवालों के साथ उस मामले में शामिल हुईं।
मुनव्वर की बहन ने लगाई अंकिता की क्लास
ये बहुत ही गलत है। आप घर में एक इंसान के पास्ट रिलेशनशिप के मजे लेते हुए नजर आ रहे हो। वहीं, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक इस मामले में शामिल नहीं होना चाहते थे। दोनों का कहना था कि ये बात सिर्फ मुनव्वर और आयशा के बीच में होनी चाहिए। इतना ही नहीं अभिषेक मुनव्वर को बाहर की कम से कम बातें बोलने की सलाह दे रहे थे। मुनव्वर की बहन ने अभिषेक और मन्नारा को उनका सच्चा दोस्त कहा है। इस हफ्ते घर में फैमिली वीक चल रहा है। फैमिली वीक में मुनव्वर की बहन अमरीन ने कहा कि तुम डरो मत बाहर सब सही है।
