Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Gives Closure To Ayesha Khan: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो कभी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहा तो वहीं कभी टॉप 10 से बाहर भी रहा। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में न केवल कंटेस्टेंट्स की गेम देखने को मिली, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से भी खूब पर्दा उठा। सलमान खान के शो में ही मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और आयशा खान के मामले ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी से माफी की मांग की थी, साथ ही उनके साफ फैसले की मांग भी की थी। हैरत की बात तो यह है कि बिग बॉस 17 के फिनाले के साथ-साथ मुनव्वर फारूकी ने आयशा खान को अपना फैसला भी सुना दिया है।
दरअसल, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया। भारती सिंह ने कहा कि आप उस कंटेस्टेंट का नाम बताओ, जिसे जीतने के बाद आप अपनी पार्टी में नहीं बुलाओगे। जहां अंकिता लोखंडे ने ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का नाम लिया तो वहीं मन्नारा चोपड़ा ने सोनिया बंसल का नाम लिया। अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल का नाम लिया तो वहीं अरुण श्रीकांत ने अभिषेक कुमार का नाम लिया।
वहीं 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में मुनव्वर फारूकी ने आयशा खान (Ayesha Khan) का नाम लिया और कहा कि इन्होंने पहले ही कहा था कि वह शो के बाहर मेरी शक्ल नहीं देखना चाहती हैं। मैं भी चाहता हूं कि हमारा एक-दूजे की गेस्ट लिस्ट में न होना ही बेहतर है। हैरत की बात तो यह है कि मुनव्वर फारूकी के इस फैसले से फैंस में भी खुशी की लहर है।
