Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में दिल वाले घर और दिमाग वाले घर के कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच बहसबाजी हो गई। वहीं मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे भी लड़ाई करते दिखे हैं। घर में फिलहाल राशन की काफी किल्लत है, जिस वजह से कंटेस्टेंट राशन को चोरी करने पर मजबूर हो गए हैं। खासकर दिल वाले मकान वाले कंटेस्टेंट बाकी घरों से खाने-पीने का समान चुरा रहे हैं। इस बीच मुनव्वर और विक्की के बीच इसी चीज को लेकर भारी बहसबाजी हो जाती है। दरअसल विक्की दिमाग वाले घर से कॉफी और मक्खन चुरा लेते हैं और मुनव्वर को इस बात का अंदाजा लग जाता है कि उनके मकान से चीजें चोरी हो रही हैं। इसके बाद वह अंकिता से पड़ताल करते हैं।
इस बीच अंकिता के पहले ही विक्की ने कहा था कि कोई अगर कॉफी के बारे में पूछे तो बता देना कि यह पुरानी वाली है, हालांकि वह ऐसा नहीं करतीं और मुनव्वर को सच बता देती हैं कि यह चोरी की कॉफी है। जिसके बाद मुनव्वर, विक्की पर भड़क जाते हैं।
एक दूसरे का राशन चुरा रहे हैं घरवाले
मुनव्वर फारूकी और विक्की जैन के बीच राशन को लेकर काफी बहसबाजी होती है। मुनव्वर एक कॉफी अपनी पैंट में डाल लेते हैं, जिसके बाद खानजादी कहती हैं कि अब वह इसे यूज नहीं करेंगी। वहीं दूसरी और ईशा और अंकिता, दिमाग वाले घर से मक्खन चुराते हुए भी पकड़े जाते हैं।
