Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। शो को ऑनएयर हुए तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। घर में वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की क्लास लगाई थी। इसके अलावा खानजादी को भी सलमान से फटकार पड़ी थी। वो कहते हैं कि खानजादी घर में अकेले खेलने का दांवा कर रही हैं। लेकिन गेम में ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। घर में खानजादी और अभिषेक कुमार के बीच में नजदीकियां बढ़ रही है।
मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सभी घरवाले साथ में ट्रूथ और डेयर गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। नावेद खानजादी को अभिषेक को चीक्स पर किस करने का डेयर देते हैं। खानजादी अभिषेक को किस करती हैं।
ईशा ने अभिषेक को किया किस
इस बात से अरुण काफी चिढ़ जाते हैं। वो कहते हैं कि क्या ये लोग भूल गए हैं कि ये एक फैमिली शो है। प्रोमो में मुनव्वर की कॉफी को लेकर विक्की और अभिषेक से झगड़ा होता है। तीनों के बीच में जमकर बहस होती है। आज के एपिसोड में अरबाज और सोहेल खान घरवालों के साथ जमकर मजाक- मस्ती करेंगे। सोहेल और अरबाज घरवालों के सामने ईशा, समर्थ और अभिषेक का मजाक उड़ाते हैं। साथ ही खुलासा करते हैं कि ईशा गेम में किसी भी तरफ नहीं है। वो बस बातों को इधर-उधर करती है।
.
