Bigg Boss 17: मन्नारा ने उठाया मुनव्वर की दोस्ती पर सवाल, दोनों के बीच में हुआ जमकर झगड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 7, 2023, 11:16 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच में जमकर झगड़ा होता है। दोनों की लड़ाई का असर क्या इन दोनों को दोस्ती को तोड़ देगा। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। भले ही शो टीआरपी की लिस्ट में अच्छा नहीं कर रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर शो को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शो में पहले दिन से मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की बॉन्डिंग देखने को मिल रहा है। ये दोनों कंटेस्टेंट बिग बॉस के फेवरेट कंटेस्टेंट्स है। दोनों की दोस्ती को फैंस भी बहुत पसंद करते है। मुनव्वर घर में मन्नारा को बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं। वो सबके सामने कह चुके हैं कि मन्नारा को हमेशा प्रोटेक्ट करेंगे। लेकिन दोनों के बीच में जबरदस्त झगड़ा हो गया है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है।

प्रोमो में मन्नारा मुनव्वर से कहती हैं कि तुमने खानाजादी के साथ झगड़े में मेरा साथ नहीं दिया। मैं उससे लड़ाई कर रही थी और मेरा खुद का दोस्त ही उसे मुझसे झगड़ा करने के लिए उकसा रहा था। मुनव्वर कहते हैं कि वो दोनों के साथ मजाक कर रहे थे। वो सिर्फ मजाक था मन्नारा। मन्नारा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होती है। मुनव्वर कहते हैं कि ठीक है मुझसे अब बात मत करना

End of Feed