बॉलीवुड

Don 3 में प्रियंका चोपड़ा 'जंगली बिल्ली' बनकर करेंगी वापसी! फरहान अख्तर की फिल्म को दिया ग्रीन सिग्नल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 7, 2023, 10:47 AM IST

Don 3: फरहान अख्तर अपनी फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। शाहरुख खान के जाते ही फिल्म में एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। फैंस रणवीर- प्रियंका को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

Image

Don 3 (credit pic: instagram)

Don 3: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म डॉन 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। डॉन 3 में शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। किंग खान ने खुद इस बात को कंफर्म किया था। डॉन के पॉपुलर फ्रेंचाइजी में शाहरुख के बाद अब रणवीर सिंह दिखाई देंगे। मेकर्स ने डॉन 3 से रणवीर का फर्स्ट लुक शेयर किया था। फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस के लिए कई नाम सामने आए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तार की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की वापसी हो रही है। एक्ट्रेस फिल्म में जंगली बिल्ली के किरदार में नजर आएंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म डॉन 3 पर काम कर रहे हैं। निर्देशक ने इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से बात की है। मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रियंका पिछले दिनों भारत आई थीं।

डॉन 3 में नजर आएंगी प्रियंका

निर्देशक ने प्रियंका से इस बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। रणवीर और प्रियंका इससे पहले बाजीराव मस्तानी में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

प्रियंका फरहान की फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया गया है कि एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। मेकर्स ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है। जी ले जरा में प्रियंका, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article