Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में कुछ ही हफ़्तों के अंदर अंदर घमासान हो गया है। कई कंटेस्टेंट आपस में लड़े तो कई हाथापाई पर उतर आए। इस वजह से शो के मेकर्स को टीआरपी में काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। शो के कंटेस्टेंट और रियल लाइफ पत्नी पति नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की लड़ाइयां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे मे इस कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें ऐश्वर्या और नील एक दूसरे पर जोर-जोर से चिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल वीडियो में देखा जा रहा है की कैसे ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और नील भट्ट (Neil Bhatt) एक दूसरे पर बहुत गुस्सा है और खूब चिल्ला रहे हैं। जहां एक तरह ऐश्वर्या नील को कहते हुए नजर आ रही है की तू चीला क्यों रहा है आवाज नीची रख। वहीं दूसरी तरफ नील कह रहे हैं की मैं तेरी यहां सुनने नहीं आया हूं गेट लॉस्ट। दोनों ने एक दूसरे से बात ना करने को भी कह डाला। पति पत्नी के इस झगडे को देख घरवाले बहुत हैरान परेशान होने लगे।
इस वीडियो को देख दर्शक ऐश्वर्या और नील को सोशल मीडिया पर बहुत बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। नेशनल टेलिविज़न पर पति पत्नी के झगडे को देख सभी ने काफी एन्जॉय भी करा। जानकारी के लिए बता दें की कुछ दिन पहले इस कपल की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से भी बहुत बुरी तरह लड़ाई हुई थी।
