Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में इस एक हफ्ते के अंदर अंदर घमासान हो गया है। कई कंटेस्टेंट आपस में लड़े तो कई हाथापाई पर उतर आए। ऐसे में बिग बॉस के ट्विस्ट और टर्न्स सभी के गेम की ऐसी तेसी कर देते हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा के मजेदार प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में देखा गया की मन्नारा के कारण सभी घरवाले गुस्सा हो गए और उनकी खरी खोटी सुनाने लगे। आखिर यर पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में दिखाया गया की कैसे घरवालों के लिए बिग बॉस दिलदेर बन गए। ऐसे में उन्होंने हर मकान को सरेआम राशन चुराने का टास्क। इस टास्क में मुन्नवर, समर्थ और नील भट्ट ने खाना चोरी करने का जिम्मा लिया। समर्थ को सब ही चीजें बैग में रखते हुए मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) बोलने लगी की दूसरे मकान के लिए भी सब छोड़ दें। लेकिन ये बात बिग बॉस को पसंद नहीं आई और उन्होंने कार्य रद्द कर दिया।
ये देख मन्नारा बिग बॉस से माफी भी मांगती है लेकिन कोई उपाय नहीं निकलता। ऐसे में सभी घरवाले मन्नारा के उपर चढ़ते हुए चिल्लाने लगते हैं। ऐश्वर्या और रिंकू धवन का भी गुस्सा फूटता है। जानकारी के लिए बता दें की इस बार घर से बेघर होने के लिए सना खान, अंकिता लोखंडे, सनी आर्य, जिग्ना वोहरा, और अनुराग डोभाल नॉमिनेटेड है।
