टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में एंट्री लेंगे Orhan Awatramani, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन शो को देंगे छप्परफाड़ TRP

Orhan Awatramani to enter in Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो को लेकर खबर आ रही है की जल्द ही शो में वाइल्डकार्ड एंट्री होने जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने बॉलीवुड स्टार्स के फ्रेंड ओरहान अवतरमणि को भी अप्रोच किया है।

Image

Orhan Awatramani to enter in Bigg Boss 17

Orhan Awatramani to enter in Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ। इस बार सीजन में एक से बढ़ कर एक सितारे आएं है, जो एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। साथ ही शो टीआरपी लिस्ट में छप्परफाड़ परफॉर्म कर रहा है। मेकर्स हर दिन कोई न कोई ट्विस्ट और टर्न्स लाकर कंटेस्टेंट का जीना दुश्वार कर देते हैं। अब ऐसे में हाल ही में खबर आई है की जल्द बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सेलेब ओरहान अवतरमणि शो में एंट्री ले सकते हैं। आखिर ये पूरी खबर है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर कुछ दिनों से खबर आ रही है की मेकर्स जल्द ही शो में वाइल्डकार्ड एंट्री कराने जा रहे हैं। ऐसे में अभी उन सितारों की तलाश चल रही है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने इंटरनेट इन्फ्लुएंसर ओरहान अवतरमणि (Orhan Awatramani) को शो में आने के लिएअप्रोच किया है। हालांकि ओरी कंटेस्टेंट या फिर गेस्ट बन शो का हिस्सा बनेंगे ये अभी मालूम नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा की ओरी के आने से क्या घर में बवाल मचेगा या नहीं।

साथ ही राखी सावंत, अध्यन सुमन, पूनम पांडे जैसे नाम वाइल्डकार्ड एंट्री के लिए सुनने में आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की ओरहान अवत्रामानी एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनकी बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सुपरस्टार के साथ उनकी तस्वीरों के कारण उनकी फैन फोल्लोविंग बढ़ती दिख रही है। दरअसल, ओरी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें ना केवल बॉलीवुड पार्टियों में देखा जा है, बल्कि वह अंबानी के फंक्शन में भी एक गेस्ट होते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article